Tuesday, June 1, 2010

मां ने बीयर पीने से रोका तो पुलिस बुलाई!

फ्लोरिडा में शराब पी रहे एक युवक को मां द्वारा बीयर उठा ले जाने के बाद पुलिस को मदद के लिया बुलाना ठीक लगा। लेकिन पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया।

32 वर्षीय चार्ल्स डेनिसन घर में बीयर पी रहा था। उसकी मां उसका बियर उठा कर ले गई जिस पर उसने पुलिस की मदद मांगी। वो बार-बार आपात सेवा नंबर 911 मिलाकर पुलिस से अपनी मां को गिरफ्तार करने की बात करता रहा। अंत में पुलिस ने तंग आकर उसे ही गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस डेनिसन के घर पहुंची तो वो नशे में था। डेनिसन बीयर उठाने के लिए अपनी मां को गिरफ्तार करवाना चाहता था। उसने कहा कि अगर उसकी मां को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो 911 पर कॉल करता रहेगा।

अंत में पुलिस ने डेनिसन को ही फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वो रात भर जेल में रहा और 150 डॉलर की जमानत देने के बाद रिहा हो सका।

No comments: