Tuesday, June 1, 2010

लव, सेक्स, धोखा और रेप केस

पुणे. 29 वर्षीय लड़की ने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। शादी से इनकार करने के बाद पुणे के नांदूरबार पुलिस स्टेशन में लड़की ने केस दर्ज कराया।

पुणे की रहने वाली लड़की (पेशे से इंजीनियर) जितेन्द्र वसंत पाटिल (28), से प्यार करती थी, दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। लड़की ने बताया कि पाटिल उससे शादी का वादा भी किया था लेकिन उसने धोखा देते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

पाटिल की लड़की से दोस्ती 2006 में हुई थी। लड़की पुणे में एक इन्फोसिस ऑफिस में काम करती थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती बहुत गहरी हो गई। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। लेकिन बाद में पाटिल यह कहकर दिल्ली चला गया कि वापस आकर उससे शादी कर लेगा। लेकिन पाटिल दिल्ली से अपने घर नांदूरबार आकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकारी लड़की को 28 मई को हुई, उसके दूसरे दिन उसने नांदूरबार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

नांदूरपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंसपेक्टर माया बंकर ने बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी के खिलाफ धोखा और रेप का मामला दर्ज कराया है। लेकिन ये दोनों पुणे में रहते थे और अब लड़की पुणे के कोथ्रूद में रहती है, जिससे हमने इस केस को कोथ्रूद पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया है। बंकर ने बताया कि बाद में यह केस कोथ्रूद से शिवाजीनगर ट्रांसफर कर दिया गया लेकिन अभी तक पाटिल की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल करने में जुटी है।

No comments: