Monday, July 5, 2010

अकेले धोनी नहीं इश्क पर कुर्बान

टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने बचपन के प्यार देहरादून की कुड़ी साक्षी रावत को अपनी जीवन संगिनी बनाने का फैसला किया है। इसके पहले के क्रिकेट इतिहास को उठाकर अगर हम देखें तो यह साफ हो जाएगा कि कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ खेल के ग्राउंड पर चौके-छक्के जमाए हैं बल्कि प्यार के मैदान में किसी से कम नहीं रहे हैं। ऐसे नामों की सूची में कपिल देव, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, सचिन तेंडुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, मो. अजहरूद्दीन के बाद धोनी शिखर पर हैं।



महेन्द्र सिंह धोनी साक्षी से शादी करके आगे के खिलाड़ियों के लिए एक संदेश छोड़गें कि इश्क के चक्कर में पड़ो जरूर लेकिन उसे किनारे तक भी ले जाओ। रांची के डीएवी स्कूल में बचपन में साथ-साथ पढ़ाई करने वाले कैप्टन कूल को साक्षी इतनी पसंद आई कि उन पर कितने तरह के आरोप लगे लेकिन वे विचलित नहीं हुए। इसी को कहते हैं सच्चा प्यार और आज इसी प्यार को धोनी शादी में बदलने जा रहे हैं।



अगर हम पिछले खिलाड़ियों की प्रेम कहानी पर नजर डाले तो सुनील गावस्कर ने मार्शनील के साथ इश्क होने के बाद शादी कर ली थी। उसके बाद कपिल देव ने उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोमी भाटिया को जीवनसंगिनी बनाया था।



इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर भला अपने साथी खिलाड़ियों से पीछे कैसे रहते। सचिन तो प्यार के चक्कर में ऐसे पड़े कि उन्हें ज्यादा उम्र का फर्क भी नजर नहीं आया और उन्होंने अपने से पांच साल की बड़ी डॉ. अंजलि से लव मैरिज कर लिया। बंगाल टाइगर सौरव गांगुली ने तो प्यार के चक्कर में अपने परिवार तक से भिड़ गए और डोना से शादी की।



ऐसा नहीं है कि भारतीय क्रिकेट में कुछ चंद खिलाड़ी प्यार करने के बाद शादी के जोड़े में बंधे। अगर इसकी लिस्ट निकाली जाए तो यह काफी लंबी होगी। धोनी के पहले वीरेन्द्र सहवाग, अजहरूद्दीन, बिशन सिंह बेदी, नवाब पटौदी जैसी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लव मैरिज की है।

No comments: