विस्फोटक हटाने के मामले पर अवमानना याचिका
चंडीगढ़. लुधियाना ड्राई पोर्ट पर पड़े विस्फोटकों को नष्ट करने के मामले में पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी कर मान लिया है कि इस आपरेशन से जुड़ने वालों को युद्ध में शहीद के समान दर्ज दिया जाएगा।
विस्फोटक हटाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अदालत की अवमानना याचिका पर जस्टिस राजीव भल्ला ने 14 अगस्त के लिए सुनवाई तय करते हुए तब तक पोर्ट से विस्फोटक हटाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने नौ नवंबर 2009 को राज्य प्रशासन को निर्देश दिए थे कि दो माह में पोर्ट से विस्फोटकों का जखीरा हटाया जाए।
याची वकील एचसी अरोड़ा ने कहा कि डीसी को इस बारे में मांग पत्र सौंप कर मांग गई थी कि इस आपरेशन से जुडने वाले मिलट्री व पैरा मिलट्री के लोगों को किसी अनहोनी की सूरत में युद्ध में शहीद के समान दर्जा दिया जाए। ऐसा न करने पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। पंजाब सरकार की इस अधिसूचना के बाद अब उम्मीद है कि पोर्ट से विस्फोटक हटा लिए जाएंगे।
Sunday, May 30, 2010
रसोई में प्राकृतिक गैस अगले साल तक
चंडीगढ़. शहर के लोगों को उनकी रसोई में प्राकृतिक गैस की सीधी आपूर्ति होगी। इस योजना के अगले साल तक हकीकत में बदलने की संभावना है। केंद्रीय जल संसाधन व संसदीय कार्यमंत्री और स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैसमंत्री मुरली देवड़ा से नई दिल्ली में मुलाकात की।
यह जानकारी बंसल के प्रवक्ता प्रदीप छाबड़ा ने विज्ञप्ति में दी। बंसल ने देवड़ा से कहा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय सहारनपुर से लुधियाना तक वाया अंबाला प्राकृतिक गैस आपूर्ति की पाइप लाइन बिछा रहा है। इसे अप्रैल 2011 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस लाइन से चंडीगढ़ 50 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। इस लाइन से चंडीगढ़ को भी जोड़ा जाए। छाबड़ा के मुताबिक मुरली देवड़ा ने चंडीगढ़ तक लाइन बिछाने की बात स्वीकार कर ली है।
छाबड़ा के मुताबिक बंसल ने पेट्रोलियम मंत्री के सामने केरोसिन कोटा कम किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने देवड़ा ने पहले मिलने वाला केरोसिन का कोटा बहाल करने की मांग की। देवड़ा ने केरोसिन लेने वाले सभी नागरिकों तक एलपीजी की सप्लाई सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। इसका सारा सिक्योरिटी खर्च ऑयल कंपनियां उठाएंगी। उपभोक्ताओं को केवल बर्नर और एलपीजी की कीमत अदा करनी होगी।

5 घंटे नंबर नहीं आया, मौत आई
चंडीगढ़. यमुनानगर के जगमोहन सिंह, 60 साल की उम्र और बोनमैरो कैंसर की तीसरी स्टेज। शनिवार को पीजीआई की न्यू ओपीडी में अपने नंबर का इंतजार करते-करते साढ़े चार घंटे बीत गए, पर नंबर नहीं आया। मौत जरूर आ गई।
इस दौरान वह तड़पते रहे, परिजन डॉक्टरों से गुजारिश करते रहे, लेकिन उन्हें मेडिसिन ओपीडी के कमरा नंबर 3001 और 3002 के बीच भटकाया गया। दोपहर 12.30 बजे के करीब जगमोहन की सांसें थम गईं। परिजन घबराए तो डॉक्टर एकाएक बाहर आए। जांच के बाद जगमोहन को मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार सुबह जगमोहन यमुनानगर से इसीलिए जल्दी चले थे कि पीजीआई में पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी बारी नहीं आती है। शनिवार को जगमोहन को पांचवं नंबर मिला था, लेकिन उन्हें ओल्ड और न्यू पेशेंट के चक्कर में एक कमरे से दूसरे कमरे तक भटकाया गया। साथ आए घरवालों ने कई बार कहा कि मरीज की हालत गंभीर है, लेकिन कमरा नंबर 3001 और 3002 में बैठे डॉक्टरों ने उन्हें देखना जरूरी नहीं समझा।
जगमोहन पिछले डेढ़ साल से पीजीआई में इलाज करा रहे थे। जगमोहन हरियाणा सरकार के थर्मल प्लांट में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी सहित तीन बेटियां और एक बेटा है। पीजीआई प्रवक्ता मंजू वाडवाल्कर का कहना है कि ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को देखने के लिए ही बैठे हैं। डॉक्टरों ने मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की, दुर्भाग्य की बात कि ऐसा हो गया। इसकी जांच की जाएगी।
डॉक्यूमेंट रखे, डेथ सर्टिफिकेट दिया
मेडिसिन ओपीडी में डॉक्टरों ने जगमोहन के परिजनों से उनका कार्ड, मेडिकल हिस्ट्री जैसा सारा रिकॉर्ड ले लिया है। जगमोहन की मौत के बाद मेडिसिन ओपीडी में सिक्योरिटी गार्डस को तैनात कर दिया गया और किसी को भी परिजनों के पास जाने नहीं दिया गया। जगमोहन की पत्नी प्रकाश कौर के हाथ में डेथ सर्टिफिकेट थमाकर जगमोहन का पार्थिव शरीर ले जाने के लिए कहा गया। जगमोहन के दामाद तरणजीत सिंह ने बताया, ‘सुबह पांच बजे से यहां आए हुए थे। पिताजी को काफी दर्द हो रहा था। हमने डॉक्टरों को बार-बार बताया। हमसे सारा रिकॉर्ड ले लिया है। ये डेथ सर्टिफिकेट ही दिया है।’

मैच फिक्सिंग का जिन्न
मैच फिक्सिंग का जिन्न
काउंटी क्रिकेट में फिक्सिंग! खिलाड़ियों ने की शिकायत
एक बार फिर इंग्लिश काउंटी में मैच फिक्सिंग का साया गहराता नजर आ रहा है। इंग्लैंड के एक अखबार डेली टेलीग्राफ के मुताबिक काउंटी क्रिकेट के दो खिलाड़ी और एक मैच के अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे बुकिज ने संपर्क साधने की कोशिश की। पिछले ही हफ्ते एक सीनियर काउंटी खिलाड़ी ने भी यही दवा किया था कि एक भारतीय व्यवसायी ने मैच फिक्स करने के लिए उनसे संपर्क साधा था। इस खबर के बाद Professional Cricketers' Association ने अपने खिलाड़ियों को आगाह किया कि अगर आने वाले समय में उनसे कोई संपर्क साधने कि कोशिश करता है तो वो तुरंत ही इसकी शिकायत आईसीसी की एंटी करप्शन युनिट को दर्ज कराए।
राठौड़ ने जेल में की पत्नी से मुलाकात
चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। रुचिका मामले में गिरफ्तारी के बाद बुड़ैल जेल में बंद हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिदेशक एसपीएस राठौड़ ने चार दिन बाद शनिवार को पहली बार अपनी पत्नी आभा राठौड़ से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आभा व एक अन्य रिश्तेदार ने राठौड़ के साथ लगभग एक घंटा से अधिक समय बिताया। आभा व उसके साथ आई अन्य महिला ने राठौड़ को घर का बना खाना खिलाया व करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि ...
रोडिक बने उलटफेर के शिकार, मरे व सेरेना जीते
छठी वरीयता प्राप्त अमेरिका के एंडी रोडिक फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में शनिवार को बड़े उलटफेर के तहत गैर-वरीय रूस के तिमुरेज गाबास्वीली के हाथों पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए जबकि विश्व नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स, पांचवीं वरीयता प्राप्त राबिन सोडरलिंग तथा तीसरी वरीयता सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर गए। चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे, सातवीं वरीयता
7 जून को चुनी जाएगी एशिया कप के लिए टीम
मुंबई। श्रीलंका में अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन 7 जून को दिल्ली में किया जाएगा। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि टीम में सीनियर खिलाड़ियों को चुना जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय जिम्वाब्बे दौरे पर है और अभी उसमें कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है। एशिया कप में चार देशों की टीमें खेल रही हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच दाम्बुला में होंगे और पहला मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 15 जून को खेला जाएगा। ...
IPL-4 iks tIm sy Kyly>gy scIn ?
सचिन पिछले तीन सालों से सिर्फ मुबंई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
मुंबई। सचिन तेंदुलकर आईपीएल सीजन 4 में पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेल सकते हैं। सचिन ने पुणे में एक समारोह में ये बयान दिया है कि उन्हें क्रिकेट से प्यार है और वो किसी भी टीम की तरफ से खेल सकते हैं।
सचिन पिछले तीन सालों से सिर्फ मुबंई इंडियंस के लिए खेलते हैं। तेंदुलकर ना सिर्फ मुंबई इंडियस के कप्तान है बल्कि इस फ्रैंचाइजी के मालिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। लेकिन सचिन की बातों से तो कुछ ऐसा ही लगता है कि मुंबई इंडियंस भले ही उनका पहला प्यार हो लेकिन पुणे से खेलने में उनको कोई ऐतराज नहीं है।
पुणे में स्वरकोकिला लता मंगेशकर के नए अस्पताल के शिलन्यास पर सचिन ने ये दिलचस्प बात कही।
मालूम हो कि आईपीएल 4 के लिए एक बार फिर नए सिरे से खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जिस तरह सहारा ने सबसे ज्यादा 1702 करोड़ की बोली लगाकर टीम खरीदी थी मुमकिन है कि सचिन जैसे कोहिनूर को टीम में शामिल करने के लिए सहारा किसी भी हद तक जा सकता है। वैसे भी आईपीएल टीम खरीदने के साथ ही सहारा ग्रुप के कर्ता-धर्ता सुबर्त रॉय ने सचिन को टीम में शामिल करने की इच्छा जताई थी।
गौरतलब है कि पिछले तीन सालों से मुंबई इंडियस की कप्तानी करने वाले सचिन की अगुवाई में ही इस साल मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल तक का सफर तय किया। सचिन के ही कहने पर नीता अंबानी ने पोलार्ड को टीम में शामिल करने के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई थी। जहीर को भी सचिन रॉयल चैलेंजर्स से अपनी टीम में लाए थे।
सचिन मुंबई इंडियस छोड़े या ना छोड़े लेकिन पुणे में शुक्रवार के उनके एक बयान ने आईपीएल 4 के लिए हर फ्रैंचाइजी को क्रिकेट के इस भगवान को अपनी-अपनी टीमों में शामिल करने की एक छोटी सी उम्मीद जगा दी है।

Maya ki mahima obama se bhi aage
\र प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान माने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से तीन गुना अमीर है। मायावती की दौलत इस रफ्तार से बढ़ रही है कि दिन-दूनी, रात-चौगुनी का जुमला बिलकुल फिट बैठेगा।
एक महीने में उन्होंने एक करोड़ की कमाई दिखाई है। उनके पास 88 करोड़ की दौलत है, जबकि अमेरिका राष्ट्रपति ओबामा के पास करीब 25 करोड़ की संपत्ति ही है। पिछले 6 साल में माया के खजाने में 700 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
दलितों की मसीहा कही जाने वाली यूपी की मुख्यमंत्री मायावती की संपत्ति एक अरब को छूने के करीब है। यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए मायावती ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक वह 88 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।
2004 में चुनाव आयोग को दिए गए अपने हलफनामे में मायावती ने अपनी संपत्ति 11 करोड़ रुपये दिखाई थी। 2007 में यही संपत्ति बढ़कर 52 करोड़ हो गई यानी चार साल में मायावती ने 41 करोड़ रुपये कमाए।
उधर, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चला रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पिछले 5 दशकों में अमेरिका के सबसे गरीब राष्ट्रपति हैं। ओबामा की निजी संपत्ति महज 50 लाख अमेरिकी डॉलर है, जो कि पिछले 50 साल में किसी भी राष्ट्रपति की संपत्ति की तुलना में काफी कम है।
मायावती की सबसे बड़ी संपत्ति नई दिल्ली के नेहरू रोड पर है। 3987.78 वर्गमीटर पर फैली उस संपत्ति की कीमत 54 करोड़ रुपये है। उन्होंने राजधानी के कैण्ट रोड पर एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले अपने बंगले की कीमत एक करोड़ 72 लाख रुपये बताई है। मुख्यमंत्री की घोषित संपत्ति में 88 लाख रुपये के हीरे और सोने के जवाहरात है, जिसमें एक किलो सोना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने बताया है कि उनके पास लगभग 13 लाख रुपये नकद है, जबकि 11.39 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक एवं वित्तीय संस्थानो में जमा है। मुख्यमंत्री मायावती कलाकृतियों की भी शौकीन है और उन्होंने अपने पास 15 लाख रुपये के मूरल्स (भित्ति चित्र) होने की भी जानकारी दी है। वर्ष 2007 में उपचुनाव के जरिए विधान परिषद की सदस्य बनी बसपा मुखिया मायावती ने तब अपने पास 52 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की थी, मगर आज भी उनके पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है।

Thursday, May 27, 2010
Tuesday, April 27, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)