Sunday, May 30, 2010

कबाड़े से तीन हफ्ते बाद जिंदा निकले दंपति

शिकागो. शिकागो में सोमवार रात एक बुजुर्ग दंपति को उनके घर के कबाड़े में दबे होने के तीन हफ्तों बाद जिंदा निकाला गया। ये दोनों अपने घर में इकट्ठा किए गए कबाड़े में ही दब गए थे।

76 वर्षीय जेसी गॉस्टन और उनकी 79 वर्षीय पत्नी थेलमा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। शिकागो पुलिस प्रवक्ता माइकल फिजपैट्रिक के अनुसार बचावगर्मियों को घर में घसुने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुरे घर में घरेलू सामान और कबाड़ा बिखरा पड़ा था।

पुलिस घर में बुजुर्ग दंपति का हालचाल देखने गई थी लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि वो तीन हफ्तों से देखे नहीं गए हैं। जब बचावकर्मी घर में घुसे तो पति-पत्नी अपने घर के कबाड़े में दबे पड़े थे। दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। एक पड़ोसी के अनुसार निकाले जाने के बाद गॉस्टन और थेलमा हांड-मांस का ढांचा लग रहे थे।

मुस्लिम है अमरीका की सबसे सुंदर महिला

मिशीगन की 24 वर्षीय रीमा फकीह को अमेरिका की सबसे खूबसूरत युवती के खिताब से नवाजा गया है। रविवार रात एक शानदार समारोह में 50 अन्य प्रतियोगियों से को हराकर रीमा ने मिस अमेरिका के खिताब पर कब्जा किया।

रीमा का परिवार लेबनान से अमेरिका आया था और वो इस्लाम और ईसाइयत दोनों धर्मों में आस्था रखती है। रीमा अरब मूल की पहली युवती है जिसने मिस अमेरिका खिताब जीता है।

सेक्स करो लेकिन सिगार और शैंपेन के साथ नहीं!

ब्यूनोस एयर्स. अर्जेंटीना में फुटबॉल को लेकर अलग ही दीवानगी हैं और टीम ने वर्ल्ड कप के लिए खास तैयारियां भी की हैं। लेकिन अब अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। खिलाड़ियों को एक महीने तक चलने वाले वर्ल्ड कप के दौरान सेक्स करने की अधिकारिक इजाजत मिल गई है।

टीम के डॉक्टर डोनॉटो वालिनी ने कहा कि खिलाड़ी वर्ल्ड कप के दौरान अपनी पत्नि या गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स कर सकेंगे। हालांकि खिलाड़ियों पर हल्की सी पाबंदी लगाते हुए डोनॉटो ने कहा कि सेक्स रात को दो बजे शैंपेन और सिगार के साथ नहीं होना चाहिए।

इससे पहले अर्जेंटीना के कोच माराडोना ने कहा था कि टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर वो ब्यूनोस एयर्स की गलियों में नंगा भागेंगे।

अजगर में लिपटी बच्ची!

आस्ट्रेलिया में एक छोटी बच्ची की अजगर के साथ तस्वीर ने बवाल खड़ा कर दिया है। बाल अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठनों ने सनशाइन कोस्ट इलाके के एक दंपति द्वारा अपनी मासूम बच्ची की अजगर के साथ तस्वीर खींचने पर आलोचना की है।

इस तस्वीर में चार माह की लिली कूपर एक 4 मीटर लंबे अजगर के बीच में लेटी है और अजगर ने उसके चारो तरफ घेरा बना रखा है। यह तस्वीर एक चिड़ियाघर की है जिसमें लिली के माता-पिता काम करते हैं।

आस्ट्रेलियन चाइल्डहुड फाउंडेशन के मुख्याधिकारी जोए टुकी का कहना है कि तस्वीर लेने का कितना भी अच्छा मौका क्यों न हो लेकिन बच्चे को खतरे में डालने को सही नहीं ठहराया जा सकता। अगर यह फोटो वास्तविक है तो मैं कह सकता हूं कि बच्चों को चोट पुहंचने की संभावना बहुत ज्यादा थी।

लॉटरी में निकले 554 करोड़ रुपए

लंदन. ब्रिटेन में एक व्यक्ति ने 84.4 मिलियन पाउंड के जैकपॉट का टिकट होने का दावा किया है। यह ब्रिटेन में जैकपॉट में निकलने वाली अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

अधिकारिक लॉटरी केमलोट के प्रवक्ता ने कहा कि हम उस भाग्यशाली विजेता का इंतेजार कर रहे हैं। केमलोट के अनुसार टिकट रखने वाले व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। यह व्यक्ति अपनी जानकारी गुप्त भी रख सकता है।

अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि लॉटरी का लकी टिकट किसी एक व्यक्ति के पास है या लोगों के सिंडिकेट के पास है।

शुक्रवार के 84.4 मिलियन पाउंड यानी 553.72 करोड़ रुपए के जैकपॉट का विजेता बनने का मतलब है कि यह व्यक्ति ब्रिटेन में अमीरों की सूची में 789वें नंबर पर आ जाएगा।

सेक्स वीडियो बना पूर्व प्रेमी कर रहा ब्लैकमेल

कुआलालंपुर. मलेशिया में एक महिला को उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी ने उसके सेक्स वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट करने की धमकी दी है। एंजी नाम की इस 28 वर्षीय महिला का कहना है कि उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी उधार की रकम मांगने पर उसके सेक्स वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रही है।

28 वर्षीय एंजी ने बताया कि जब वो 2005 में इस महिला के पति से मिली थी तो उसे पता नहीं था कि वो शादीशुदा है, बाद में उसका भेद खुलने पर उसने संबंध समाप्त कर लिए थे। तीन साल तक चले अफेयर के दौरान एंजी के प्रेमी रहे व्यक्ति ने सेक्स करते हुए उसके वीडियो भी बनाए। एंजी का कहना है कि उससे कहा गया था कि वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं।

संबंधों के दौरान ही उसके पूर्व प्रेमी पर उसके लगभग 64 हजार मलेशियन रिंगिट उधार हो गए। फरवरी में एंजी को उसके पूर्व प्रेमी की पत्नी ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जिसके बाद इस शुक्रवार को उसने स्थानीय चेरास पुलिस में अपने पूर्व प्रेमी और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

सेक्स करके थकाया, ले भागा नेकलेस

कुआलालंपुर. मलेशिया में एक पाकिस्तानी जिगोलो ने अपनी ग्राहक को पहले सेक्स करके थकाया और फिर उसका नेकलेस ले भागा।

एक पुलिस सूत्र के मुताबिक कुआलालंपुर के एक करोके सेंटर में काम करने वाली महिला की मुलाकात शेख नामक पाकिस्तानी हुई। यह महिला शेख की और आकर्षित हो गई और उसे अपने घर बुला लाई।

सेक्स से पहले शेख ने महिला को नेकलेस उतारने के लिए कहा। महिला ने अपना नेकलेस उतारकर पास ही रख दिया और दोनों सेक्स करने में मशगूल हो गए। पुलिस के अनुसार शेख ने महिला को सेक्स के दौरान काफी थका दिया और उससे आराम करने के लिए कहा। जब महिला आराम कर रही थी तो वो उसका नेकलेस ले भागा। हालांकि महिला भी पूरी तरह नींद में नहीं थी और शेख को नेकलेस निकालते हुए देख लिया, लेकिन वो उसे पकड़ नहीं पाई।